Call Now

क्या लिंग को लंबा-मोटा करना जरूरी है जानिए डॉ0 बी0 के0 कश्यप (sexologist) से

  • Home
  • -
  • Uncategorized
  • -
  • क्या लिंग को लंबा-मोटा करना जरूरी है जानिए डॉ0 बी0 के0 कश्यप (sexologist) से

क्या लिंग को लंबा-मोटा करना जरूरी है जानिए डॉ0 बी0 के0 कश्यप (sexologist) से -

आज पुरुष अपने लिंग का आकार बढ़ाने (Penis Enlargement) के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। यह एक नहीं अधिकतर भारतीय पुरुषों की समस्या होती जा रही है।

सेक्सोलॉजिस्ट (Sexologist) कहते हैं, ‘अधिकतर भारतीय पुरुष अपने लिंग का आकार बढ़ाने (Penis Size) के लिए परेशान दिखते हैं। अपने पेनिस के साइज से वे संतुष्ट नहीं हो पाते, इस कारण वे बहुत से उपाय आजमाते हैं।’
कई बार वे पेनिस एनलार्जमेंट के लिए क्रीम, तेल या वैक्यूम पंप का उपयोग करते हैं। बल्कि उनको यह समझने की आवश्यकता है कि क्या वाकई उनको लिंग का साइज बढ़ाने की जरूरत है?

लिंग साइज बढ़ाने से जुड़े भ्रम पैदा करने वाले तमाम सवालों के जवाब जिसकी जानकारी सेक्सोलॉजिस्ट डॉ0 बी0 के0 कश्यप द्वारा दी गई ताकि कोई भी पुरुष अपनी इस परेशानी से निजात पा सके।


पुरुष लिंग की लंबाई कितनी होनी चाहिए?

मेडिकल साइंस के अनुसार प्रत्येक पुरुष के पेनिस की औसतन लंबाई 4-5 इंच होती है। वह इरेक्शन / उत्तेजित होने पर करीब 6 इंच तक बढ़ सकता है। मगर इसके बाद भी कुछ पुरुष अपने लिंग को और लंबा करना चाहते हैं। जबकि, लिंग लंबा करने की जरूरत उनको है जिनके पेनिस की लंबाई 4 इंच से कम होती है।
यहां पर हमें यह भी समझने की जरूरत है कि यौन संतुष्टि (Sexual Satisfication) के लिए लिंग का लंबा होना जरूरी है या मोटा होना। ऐसी ही जरूरी बातों की जानकारी नीचे दिए सवालों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे।


क्या पार्टनर करती हैं शिकायत?

डॉ0 कश्यप बताते है की हमारे पास ऐसे कई केस आते हैं। जिसमें पुरुष बताते हैं कि उनकी पार्टनर पेनिस साइज़ से खुश नहीं है। आगे चलकर कुछ महिलाएं इसको लेकर ताना भी मारने लगती हैं। हालांकि, कई बार पुरुष खुद ही अपने पेनिस के साइज से खुश नहीं होते हैं। इस वजह से वे अच्छी तरह से सेक्स नहीं कर पाते हैं। हालांकि यह बात साबित हो चुकी है कि ऑर्गेज्म (Orgasm) को लेकर भारतीय महिलाएं खुश नहीं। इस मामले में 70 प्रतिशत पुरुष फेल हैं।



पुरुष क्यों बढ़ाना चाहते हैं लिंग की साइज?

कई पुरुष पोर्न में देखे गए पेनिस साइज को सही मान लेते हैं। उनको साउथ अफ्रीका या अन्य देशों के पुरुषों की तरह लिंग को बढ़ाने की चाहत होती है। इसलिए हमे लिंग साइज़ से जुड़े मिथ की जानकारी कर लेनी चाहिए।



मिथ 1. छोटे या पतले लिंग का संबंध सेक्शुअल बीमारी से है?

अगर लिंग में किसी प्रकार की अपंगता जैसे लक्षण नहीं हैं। इस तरह की समस्या को बीमारी नहीं कह सकते हैं। लिंग की लंबाई इरेक्शन और मोटाई ब्लड फ्लो से बढ़ती है। इसलिए हर बार पेनिस के साइज को लेकर गलत नहीं ठहरा सकते। इसके लिए आपको अपना रक्त प्रवाह भी सही करना होगा। इसके लिए प्रतिदिन योग करने के साथ ही हेल्दी डाइट लेने की जरूरत है।

मिथ 2. क्रीम या वैक्यूम पंप से लिंग का साइज 100 प्रतिशत बढ़ सकता है?

पेनिस एनलार्जमेंट के लिए बाजार में कई भ्रामक उत्पाद बिक रहे हैं। जिसका इस्तेमाल भी धड़ल्ले से हो रहा है। मगर अब तक इन चीजों को मेडिकल अप्रूवल नहीं मिला है। इसलिए इनकी ओर से किया गया 100 प्रतिशत का दावा लुभावना है।

पेनिस एनलार्जमेंट सर्जरी में सक्सेस मिली है। लेकिन यह थोड़ी महंगी और जोखिम भरी है। हालांकि इसको भी मेडिकल अप्रूवल मिलना बाकी है।

इसलिए हम किसी प्रकार के दावे पर यकीन नहीं कर सकते। पेनिस एनलार्जमेंट क्रीम, तेल या वैक्यूम पंप के कारण कई बार लिंग को चोट पहुंच जाती है और गंभीर रूप से संक्रमण भी फैल जाता है। इसलिए ऐसी चीजों का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से मिलें। साथ ही सेक्शुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स (Sexual Wellness Products) का इस्तेमाल करने की आदत डालें।



मिथ 3. लिंग का साइज बढ़ाने से सेक्शुअल संतुष्टि अधिक मिलती है?

सेक्स एक साइकोलॉजिकल और मूड का गेम है। लिंग के छोटा होने से उतनी दिक्कत नहीं, जितनी उसकी मोटाई कम होने से होती है। क्योंकि पतला लिंग योनी में घर्षण पैदा नहीं कर पाता है। इस वजह से सेक्स के दौरान मजा नहीं आता।


मिथ 4. क्या शादी से पहले ऐसा करना बहुत जरूरी है?

लोगों के दिमाग में ऐसे वहम भर दिए जाते हैं और अधिकतर भारतीय पुरुष शादी से पहले इस चीज को लेकर टेंशन में आ जाते हैं। जबकि दिक्कत उनके सेक्स टाइमिंग, पेनिस इरेक्शन, शीघ्रपतन को लेकर होती है न कि लिंग के साइज से कोई दिक्कत होती है।


मिथ 5. क्या किसी भी उम्र में लिंग को बड़ा या मोटा करना संभव है?

इलास्टिक टिश्यू से बने होने के कारण पुरुषों के लिंग को मोटा करना या लंबा करना संभव है। यह कम से कम 50 साल की उम्र तक किया जा सकता है। मगर इसके लिए पहले कोई सटीक दवाई बनने दें।

मिथ 6. मोटे और पतले लोगों के लिंग साइज की समस्या?

ऐसा नहीं है कि मोटे लोगों का लिंग मोटा, लंबे और पतले लोगों के लिंग उनकी बॉडी साइज की तरह ही होता हैं। बॉडी साइज़ का, पेनिस साइज़ से कोई खास कनेक्शन नहीं होता है। लेकिन ये चीजें जेनेटिक्स पर ज्यादा निर्भर करती हैं।

लेकिन एक बात कहना चाहूंगा कि पतले पुरुषों के मुकाबले मोटे पुरुषों में लिंग के साइज को लेकर दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। मोटे पुरुषों को लगता है कि उनका लिंग छोटा है। मगर ऐसे लोगों को अपने फैट को कम करने की जरूरत है जिसके बाद उनका लिंग साइज का भ्रम भी मिट सकता है।


निष्कर्ष :-

पेनिस एनलार्जमेंट की सही जानकारी न होने के अभाव में कुछ लोग नीम-हकीम या झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में पड़ जाते हैं। इस वजह से उनको आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि कई पुरुषों को इसकी जरूरत भी नहीं होती फिर भी वे भ्रामक बातों के चक्कर में पड़ जाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

62 − 56 =