Call Now

आज-कल के लड़के डबल कंडोम क्यों पहनते है? क्या ये सही है?

  • Home
  • -
  • Uncategorized
  • -
  • आज-कल के लड़के डबल कंडोम क्यों पहनते है? क्या ये सही है?

आज-कल के लड़के डबल कंडोम क्यों पहनते है? क्या ये सही है?

आज-कल के लड़के डबल कंडोम क्यों पहनते है? क्या ये सही है? आइए जानते है जाने माने Pycho Sexologist डॉ0 बी0 के0 कश्यप से-

सुरक्षित सेक्स के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना सही माना जाता है। हां, लेकिन कंडोम को उपयोग करने की सही जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि कई लोग अपने मनचाहे तरीके से इसे यूज करने के बारे में सोचते हैं। कई बार कपल्स मनमाने तरीके से उपयोग कर के खुद को परेशानी में भी डाल देते हैं।

जैसे- कई लड़के एक साथ दो कंडोम यानी डबल कंडोम का उपयोग करना चाहते हैं। कईयों ने इस्तेमाल किया भी होता है। हमने काउन्सलिंग  के जरिये कुछ लड़कों से बात की। उसमें से कुछ ने बताया की दो कंडोम पहनने से उनको अधिक सुरक्षा मिलती है तो कुछ ने बताया की दो कंडोम पहनने से पेनिस सामान्य से अधिक मोटा हो जाएगा। इससे पार्टनर को संतुष्ट करने में मदद मिलेगी। हालांकि, सेक्स, संतुष्टि और पेनिस की मोटाई में कोई खास आपसी संबंध नहीं है। इस बात को समझने की जरूरत सभी को है। इसके अलावा दो कंडोम पहनने से कंडोम के आपस मे रगड़ कर फटने का भी डर बना रहता है।

और रही बात दो कंडोम पहनकर मोटाई बढ़ाने की, तो उसके लिए कंपनियों के पास दूसरा विकल्प है। हां, आपको यदि मोटा कंडोम चाहिए तो वैसे कंडोम बाजार में मिल जाएंगे। इसके लिए “थिक साइज कंडोम” (Thick Size Condoms) खरीदकर उपयोग कर सकते है। थिक कंडोम, सामान्य कंडोम की तुलना में अधिक मोटे होते हैं।

एक साथ डबल कंडोम का इस्तेमाल करना सही या गलत?

कंडोम का उपयोग करना सही है। इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन एक साथ दो कंडोम लगाकर सेक्स करना सही है या नहीं, इसके बारे में जान लेते हैं। इस पर एक्सपर्ट्स का मानना है, कि “एक बार में एक ही कंडोम का उपयोग करना चाहिए। यही बात सेक्सोलॉजिस्ट के अलावा कंडोम के डिब्बे पर भी यह लिखी हुई मिल जाएगी”।
अब इस बात को कुछ यूं समझ लें। शर्ट के ऊपर शर्ट/ पैंट के ऊपर पैंट पहनने से क्या होगा? इससे कोई खास फायदा नहीं होगा बल्कि उससे लुक बिगड़ेगा और शायद शर्ट भी खराब हो जाए।
उसी तरह कंडोम के ऊपर कंडोम पहनने की जरूरत क्या है? क्योंकि जितनी सुरक्षा एक कंडोम से मिलेगी वही काम दूसरा कंडोम भी करेगा।
अगर आप कंडोम के ऊपर कंडोम पहनते हैं तो उससे नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी।

डबल कंडोम पहने के नुकसान:-

· कंडोम लिंग पर पूरी तरह फिट नहीं बैठेगा 

· लिंग से कंडोम निकल सकता है। 

· सेक्स के दौरान कंडोम आपस में रगड़ खाकर फट सकता है। 

· एसटीडी का खतरा बढ़ जाता है।

Kashyap Clinic Pvt. Ltd.

Blogger:  https://drbkkashyap.blogspot.com/   

Justdial:

https://www.justdial.com/Allahabad/Kashyap-Clinic-Pvt-Ltd-in-Civil-Lines/group


Website:  http://www.drbkkashyapsexologist.com/


Gmail: dr.b.k.kashyap@gmail.com

https://www.youtube.com/c/KashyapClinicPrayagraj/videos

https://drbkkashyapsexologist.com/

https://kashyapclinic.com/

https://www.facebook.com/kashyapclinicprayagraj

https://www.instagram.com/kashyapclinicprayagraj/

 

Lybrate:  https://www.lybrate.com/allahabad/doctor/dr-b-k-kashyap-sexologist


Sehat :  https://www.sehat.com/dr-bk-kashyap-ayurvedic-doctor-allahabad

Linkdin: https://www.linkedin.com/in/dr-b-k-kashyap-24497780/?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 2